ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news crowd gathered in kali mandir park on new year competition took place in an enthusiastic atmosphere

Sonbhadra News: काली मंदिर पार्क में नववर्ष पर उमड़ा जनसैलाब, उत्साहपूर्ण माहौल में हुई लुफ्त उठाने वाली प्रतियोगिता.

चोपन नगर स्थित काली मंदिर परिसर के पार्क में नववर्ष के अवसर पर 1 जनवरी को भारी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हुए। जहां अपने परिवार और बच्चों के साथ नववर्ष का स्वागत किया। लोग अपने-अपने तरीके से नव वर्ष की धूम में झूमते नजर आए। सभी एक दूसरे और परचितों को नववर्ष 2026 की मंगलमय शुभकामनाएं देते नजर आए।

sonbhadra

5:26 PM, Jan 1, 2026

Share:

Sonbhadra News: काली मंदिर पार्क में नववर्ष पर उमड़ा जनसैलाब, उत्साहपूर्ण माहौल में हुई लुफ्त उठाने वाली प्रतियोगिता.
logo

सभी एक-दूसरे और परचितों को नववर्ष 2026 की मंगलमय शुभकामनाएं देते नजर आए।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

चोपन नगर स्थित काली मंदिर परिसर के पार्क में नववर्ष के अवसर पर 1 जनवरी को भारी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हुए। जहां अपने परिवार और बच्चों के साथ नववर्ष का स्वागत किया।

Img

इस अवसर पर बच्चों के मनोरंजन और शारीरिक विकास हेतु और महिलाओ के लिए विशेष खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

Img

खेलकूद प्रतियोगिता में कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया। यह आयोजन चोपन के यूट्यूबरों की SKG-GAME के नेतृत्व में संपन्न हुआ। बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खेल आयोजित किये गए थे, जिनका उन्होंने खूब आनंद लिया।

Img

सेल्फी लेने का लगातार दौर देखा गया। हर कोई अलग-अलग लोकेशन पर फोटो और सेल्फी लेते दिखे। पार्क में लगे रंग-बिरंगे इक्विपमेंट बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहे।

विज्ञापन

Img

मटका फोड़ का आयोजन का लोगों ने खूब लुफ्त उठाया। खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले महिलाओ व बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार भी वितरित किए गए, जिससे उनका उत्साह बढ़ा।

Img

अभिभावकों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए अत्यंत उपयोगी होते हैं। काली मंदिर पार्क पर आयोजन के दौरान साफ-सफाई और सुरक्षा की उचित व्यवस्था की गई थी।

Img

स्थानीय नागरिकों ने आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की। यह आयोजन मनोरंजन के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने में भी सहायक रहा।

Img

इस दौरान मंदिर परिसर में लगे नाश्ते की दुकान पर भी भरपूर भीड़ देखी गई, लोग अपने-अपने तरीके से नववर्ष की धूम में झूमते नजर आए। सभी एक-दूसरे और परचितों को नववर्ष 2026 की मंगलमय शुभकामनाएं देते नजर आए।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.