Sonbhadra News: सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़.
सावन माह के पहले सोमवार पर बीजपुर क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में "हर-हर महादेव" के जयघोष गूंजते रहे। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, फल और पुष्प अर्पित किए।
sonbhadra
8:06 PM, Aug 3, 2026
Share:


सावन के पहले सोमवार पर बीजपुर के प्रमुख शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलाभिषेक और दर्शन के लिए दिनभर लगा तांता।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
विज्ञापन
सावन माह के पहले सोमवार को बीजपुर क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी सुबह से ही मंदिरों में हर हर महादेव के जयकारे गूंजने लगे भक्तों ने महादेव को बेलपत्र धतूरा फल फूल आदि अर्पण कर उनका जलाभिषेक किया। क्षेत्र के अजीरेश्वर धाम, रिहन्देश्वर महादेव मंदिर, श्री बेड़िया हनुमान मंदिर, सिरसोती शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ देखी गई। एनटीपीसी रिहंद परिसर स्थित रिहन्देश्वर महादेव मंदिर, खैरी स्थित झंडेश्वर महादेव मंदिर समेत सभी शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा सैकड़ो श्रद्धालु नंगे पांव हाथों में जल का कलश बेलपत्र धतूरा फल फूल लेकर मंदिर में पहुंचते रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक बीजपुर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुरी पुलिस टीम मुस्तैदी के साथ भ्रमण करती रही।
