ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news crowd of married women gathered in shiva temples on haritalika teej kept nirjala fast and sought unbroken good fortune

Sonbhadra News: हरितालिका तीज पर शिवालयों में उमड़ी सुहागिनों की भीड़, निर्जला व्रत रख मांगा अखंड सौभाग्य.

बीजपुर क्षेत्र में हरितालिका तीज का पर्व श्रद्धा और विधि-विधान के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। अजीरेश्वर महादेव से रिहंदेश्वर मंदिर तक विभिन्न शिवालयों में व्रती महिलाओं की भीड़ उमड़ी और देर शाम तक कथा चली।

sonbhadra

8:32 PM, Sep 14, 2026

Share:

Sonbhadra News: हरितालिका तीज पर शिवालयों में उमड़ी सुहागिनों की भीड़, निर्जला व्रत रख मांगा अखंड सौभाग्य.
logo

हरितालिका तीज पर मंदिर में भगवान शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना करतीं व्रती महिलाएं।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

बीजपुर में सोमवार को हरितालिका तीज का व्रत आस्था और विधि-विधान के साथ मनाया गया। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर सुहागिन महिलाओं ने यह व्रत रखा। कस्बे और आसपास के इलाकों में सुहागिन महिलाओं ने अपने घरों और मंदिरों में हरितालिका तीज का व्रत किया। इस दौरान उन्होंने निर्जला उपवास रखा और पति की लंबी उम्र की कामना की। महिलाओं ने घर-परिवार में सुख-समृद्धि, उन्नति और यश के लिए भी भगवान शिव से प्रार्थना की। इस व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। माना जाता है कि जो महिलाएं यह व्रत पूरी श्रद्धा से करती हैं, उन्हें वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य मिलता है। हरितालिका तीज पूजन के लिए क्षेत्र के प्राचीन अजीरेश्वर महादेव मंदिर जरहाँ, मां दुधहिया देवी मंदिर पुनर्वास, बेड़िया हनुमान मंदिर, झडेश्वर महादेव मंदिर खैरी और एनटीपीसी परिसर स्थित रिहंदेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में व्रतधारी महिलाओं की भीड़ उमड़ी। ब्राह्मणों द्वारा कथा सुनने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। मंगलवार सुबह स्नान के बाद व्रतधारी महिलाएं व्रत का पारण करेंगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.