ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news crowds gathered to take fertilizer in cooperative society kachanarwa fertilizer distribution in the presence of administration

Sonbhadra News: सहकारी समिति कचनरवा में खाद लेने के लिए उमड़ी भीड़, प्रसाशन की मौजूदगी में हुआ खाद वितरण.

सोमवार को खाद न मिलने से नाराज़ किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया था। किसानों की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने खाद की आपूर्ति सुनिश्चित कराई। मंगलवार को भारी भीड़ देखते हुए पुलिस की निगरानी में खाद का वितरण किया गया।

sonbhadra

6:57 PM, Aug 19, 2025

Share:

Sonbhadra News: सहकारी समिति कचनरवा में खाद लेने के लिए उमड़ी भीड़, प्रसाशन की मौजूदगी में हुआ खाद वितरण.
logo

काफी मशकत के बाद किसानों को मिला खाद।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: राजन जायसवाल, कोन।

नव सृजित ब्लॉक कोन अंतर्गत कचनरवा बीपैक्स में मंगलवार सुबह से यूरिया लेने के लिए लोगों की भीड़ जमा दिखी। अजीब स्थित तब देखने को मिला जब भीड़ की संख्या ज्यादा व खाद की मात्रा कम थी। भीड़ को संभालने के लिए सचिव को दोपहर तक प्रसाशन का इंतजार करना। जिला पंचायत सदस्य छविंद्र नाथ चेरो सहित किसान जोखन प्रसाद, बिहारी प्रसाद यादव, कैलास राम भारती, रघुवर प्रसाद, प्रदीप ने जिलाधिकारी व संबंधित विभाग का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल प्रयाप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने व वितरित कराने की मांग की थी। मंगलवार को कचनरवा बीपैक्स पर किसानों को यूरिया का वितरण कराया गया। गौरतलब हो कि सोमवार को भारी भीड़ और अराजक तत्वो के उपद्रव के कारण सचिव को वितरण बंद करके जाने पर मजबूर होना पड़ा था। मंगलवार सुबह से ही समिति पर भारी भीड़ जमा थी, जिसमे काफी संख्या मे महिलायें भी थीं। सहायक आयुक्त देवेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर एडीसीओ सदर अवधेश सिंह ने सचिव वासुदेव यादव के सहयोग के लिए रामगढ़ बीपैक्स के सचिव उदयवीर सिंह को कचनरवा बीपैक्स पर भेजा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 112 नंबर पर काल करके पुलिस भी बुलाई गई। भीड़ को देखकर पुलिस ने भी हाथ खड़े कर दिए थे। किसी तरह किसानों में टोकन बांटकर कतार लगा कर खाद का वितरण शुरू किया गया। दोपहर एक बजे से वितरण शुरू हुआ जो स्टाक रहने तक जारी रहा। एडीसीओ सदर अवधेश सिंह ने कहा कि कोन विकास खंड मे सभी बीपैक्स पर यूरिया पुनः भेजी जा रही है। वही सहायक आयुक्त सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जनपद में यूरिया का पर्याप्त स्टाक है। किसान अनावश्यक रूप से खाद का भंडारण न करें। जनपद की किसी समिति पर खाद की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.