उत्तर प्रदेश/न्यूज़/sonbhadra news cyber awareness campaign in bijpur police told people ways to avoid online fraud

Sonbhadra News: बीजपुर में साइबर जागरूकता अभियान, पुलिस ने लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने के बताए उपाय.

बीजपुर में पुलिस ने साइबर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए जागरूक किया। पुलिस ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल की जानकारी दी। APK फाइल, फर्जी लिंक, ऑनलाइन ठगी और सोशल मीडिया फ्रॉड से सतर्क रहने की अपील की गई।

sonbhadra

4:16 PM, Aug 26, 2026

Share:

Sonbhadra News: बीजपुर में साइबर जागरूकता अभियान, पुलिस ने लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने के बताए उपाय.
logo

पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी देते हुए जागरूक किया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर बुधवार को बीजपुर थाना पुलिस ने कस्बे में साइबर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए और संदिग्ध लिंक या फाइल पर क्लिक न करने की सलाह दी। अभियान के तहत, पुलिस ने साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल www.cybercrime.gov.in के बारे में जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने बताया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर पीड़ित तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते रकम को सुरक्षित करने की कार्रवाई की जा सके। पुलिस टीम ने विशेष रूप से लोगों को एपीके फाइल फ्रॉड, फर्जी लिंक, ऑनलाइन ठगी और सोशल मीडिया फ्रॉड से सावधान रहने को कहा। साथ ही, अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते, एटीएम, ओटीपी, पासवर्ड या अन्य निजी जानकारी साझा न करने की अपील की गई। पुलिस ने बताया कि साइबर अपराधी विभिन्न तरीकों से लोगों को झांसे में लेकर ठगी कर रहे हैं। ऐसे में किसी भी अनजान लिंक, मोबाइल ऐप या संदिग्ध मैसेज पर भरोसा करने से पहले उसकी जांच करना महत्वपूर्ण है। जागरूकता के माध्यम से ही साइबर अपराधों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सकता है। इस जागरूकता अभियान में उपनिरीक्षक कमलाकांत पांडेय, महिला आरक्षी निहारिका पांडेय, महिला कांस्टेबल हिना सरोज, आरक्षी कृष्ण कुमार गुप्ता, कांस्टेबल अमित कुमार और श्रीकृष्ण सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.