Sonbhadra News: बीपी मंडल की जयंती पर ओबीसी एसोसिएशन ने आयोजित किया कार्यक्रम, विधायक रामनिवास शाह रहे मुख्य अतिथि.
चोपन-2 सिंगरौली शाखा में बीपी मंडल की जयंती पर ऑल इंडिया ओबीसी एसोसिएशन ने कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह रहे, जबकि पदाधिकारियों ने बीपी मंडल के योगदान को याद किया। कार्यक्रम में ओबीसी समाज के कई पदाधिकारी, रेलवे कर्मचारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
sonbhadra
3:52 PM, Aug 26, 2026
Share:


बीपी मंडल जयंती समारोह में पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अनुज जायसवाल।
सोनभद्र।
चोपन में ऑल इंडिया ओबीसी एसोसिएशन की चोपन-2 सिंगरौली शाखा ने बीपी मंडल की जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर सिंगरौली के विधायक रामनिवास शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय अनुभाग अभियंता विद्युत चोपन और चोपन क्षेत्रीय ओबीसी रेलवे लीडर एमपी सिंह ने की। मंच संचालन रेलवे समाजसेवी शाकिब खान ने किया। कार्यक्रम में ओबीसी के केंद्रीय पदाधिकारियों ने बीपी मंडल के जीवन और उनके योगदान को याद किया। धनबाद मंडल अध्यक्ष रामजी चौधरी, धनबाद मंडल ओबीसी सचिव महेंद्र कुमार और दानापुर मंडल ओबीसी सचिव रवींद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बीपी मंडल ने सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों के हितों के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके विचार और योगदान आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन
वक्ताओं ने बीपी मंडल के प्रयासों को याद करते हुए समाज में शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर केएन सिंह, भूपेंद्र यादव, लल्लन कुमार, बृजेश कुमार, शिव कुमार, यशपाल कुमार, गौतम कुमार, मनोज कुमार, राजीव रंजन, पी. टंडन, पवन कुमार यादव, उमेश कुमार, आलोक यादव, सौरभ सुमन, अनिल शाही सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर ओबीसी सिंगरौली शाखा अध्यक्ष चंद्रजीत कुमार ने मुख्य अतिथि, सभी पदाधिकारियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया।
