ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news cyber fraud exposed chopan police returned 1 70 lakh to the victim

Sonbhadra News: साइबर ठगी का खुलासा: चोपन पुलिस ने ₹1.70 लाख पीड़ित को लौटाए.

चोपन पुलिस ने साइबर ठगी का किया खुलासा, ₹1.70 लाख की पूरी रकम पीड़ित को कराया वापस। एपीके फाइल के जरिए हुई थी ठगी, साइबर टीम ने ट्रांजेक्शन ट्रेस कर कराया रिवर्सल। पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की दी सलाह।

sonbhadra

5:09 PM, Apr 13, 2026

Share:

Sonbhadra News: साइबर ठगी का खुलासा: चोपन पुलिस ने ₹1.70 लाख पीड़ित को लौटाए.
logo

पुलिस ने लोगों को एपीके फाइल से सावधान रहने की सलाह दी है।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

चोपन थाना पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पीड़ित के खाते से फ्रॉड की गई ₹1,70,998 की पूरी धनराशि रिकवर कर वापस करा दी है। जानकारी के अनुसार, मनीष कुमार नामक व्यक्ति के साथ 12 दिसंबर 2025 को साइबर ठगी की घटना हुई थी। अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके मोबाइल पर एक संदिग्ध वेडिंग कार्ड की एपीके फाइल भेजी। जैसे ही पीड़ित ने उस फाइल को डाउनलोड किया, अपराधियों ने मोबाइल की संवेदनशील जानकारी जैसे बैंक डिटेल और ओटीपी तक पहुंच बना ली और खाते से ₹1.70 लाख से अधिक की रकम निकाल ली। घटना के बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में चोपन थाना की साइबर हेल्प डेस्क ने मामले की गहन जांच शुरू की। जांच के दौरान तकनीकी विश्लेषण के जरिए संदिग्ध ट्रांजेक्शन को ट्रेस किया गया। इसके बाद संबंधित बैंक से समन्वय कर धनराशि को फ्रीज कराया गया और नियमानुसार रिवर्सल प्रक्रिया पूरी कर पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। इस सफल कार्रवाई के बाद पीड़ित ने चोपन पुलिस की साइबर टीम की सराहना की है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अज्ञात स्रोत से प्राप्त एपीके फाइल डाउनलोड न करें और अपनी बैंकिंग जानकारी किसी से साझा न करें। किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.