ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news cyber fraud worth lakhs exposed due to misuse of csc id two arrested one accused absconding

Sonbhadra News: CSC आईडी के दुरुपयोग से लाखों की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, एक आरोपी फरार.

Inactive CSC आईडी एक्टिव कराने के नाम पर संचालकों से यूजर आईडी-पासवर्ड लेकर साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराने का खुलासा हुआ है। जांच में पांच लोगों की CSC आईडी के दुरुपयोग और भारी धनराशि के लेनदेन की जानकारी मिली, अब तक तीन लिंक्ड एफआईआर दर्ज। पुलिस ने मिर्जापुर और वाराणसी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, एक फरार आरोपी की तलाश में टीमें गठित।

sonbhadra

4:00 PM, Nov 12, 2026

Share:

Sonbhadra News: CSC आईडी के दुरुपयोग से लाखों की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, एक आरोपी फरार.
logo

साइबर ठगी के आरोपी गिरफ्तार, एएसपी (मुख्यालय) सोनभद्र का खुलासा, CSC आईडी फ्रॉड नेटवर्क बेनकाब।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

जनपद में CSC आईडी का दुरुपयोग कर साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का साइबर क्राइम पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है। जांच में अब तक पांच ऐसे लोगों की जानकारी सामने आई है, जिनकी निष्क्रिय CSC आईडी का इस्तेमाल साइबर अपराध में किया जा रहा था। इस मामले में तीन लिंक्ड एफआईआर दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम थाना सोनभद्र ने यह कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि जनसेवा केंद्रों की Inactive CSC ID को दोबारा एक्टिव कराने के नाम पर संचालकों से यूजर आईडी और पासवर्ड हासिल किए जाते थे। इसके बाद पासवर्ड बदलकर इन आईडी को साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराया जाता था। इनसे जुड़े बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने और उसके लेनदेन में किया जाता था। इसके अलावा दूसरे व्यक्तियों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी CSC आईडी बनाई जाती थी। उनका फर्जी भौतिक सत्यापन कराकर आईडी सक्रिय की जाती थी और फिर साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराई जाती थी। जांच में सुकृत निवासी विशाल पटेल, सुशील कुमार, ओबरा क्षेत्र के कन्हरा निवासी रमेश कुमार गुर्जर और सविता के जनसेवा केंद्रों से जुड़ी आईडी के दुरुपयोग की जानकारी सामने आई। विशाल पटेल ने पुलिस को बताया कि उनके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर बनाई गई CSC आईडी के गलत इस्तेमाल के कारण गुजरात पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें जमानत करानी पड़ी। पुलिस ने आशीष कुमार पाण्डेय निवासी चुनार, मिर्जापुर और अभय कुमार गौंड निवासी सारनाथ, वाराणसी को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। एएसपी (मुख्यालय) मेवीस टॉक ने बताया कि मामले में अब तक तीन लिंक्ड एफआईआर दर्ज हैं और पांच लोगों की निष्क्रिय CSC आईडी के दुरुपयोग की जानकारी मिली है। बैंक खातों में भारी धनराशि का लेनदेन पाया गया है। एक आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। पुलिस बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कितने लोग साइबर ठगी के शिकार हुए और लेनदेन से किन लोगों को लाभ पहुंचा। किसी संगठित गिरोह या अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.