ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news cyber team of chopan police achieved success got back the defrauded amount of 50 331 to the victims

Sonbhadra News: चोपन पुलिस की साइबर टीम ने दिलाई सफलता, पीड़ितों को ₹50,331 की ठगी राशि कराई वापस.

चोपन थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के तीन पीड़ितों को उनकी धोखाधड़ी से गई राशि वापस मिल गई है। चोपन पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल ₹50,331.25 की धनराशि पीड़ितों के बैंक खातों में सफलतापूर्वक वापस कराई। पहला मामला जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम भटिहटा निवासी विजय बहादुर पुत्र मंगल का है।

sonbhadra

3:30 PM, Nov 1, 2025

Share:

Sonbhadra News: चोपन पुलिस की साइबर टीम ने दिलाई सफलता, पीड़ितों को ₹50,331 की ठगी राशि कराई वापस.
logo

राशि वापस मिलने पर पीड़ितों ने चोपन साइबर टीम की सराहना की।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

चोपन थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के तीन पीड़ितों को उनकी धोखाधड़ी से गई राशि वापस मिल गई है। चोपन पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल ₹50,331.25 की धनराशि पीड़ितों के बैंक खातों में सफलतापूर्वक वापस कराई। पहला मामला जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम भटिहटा निवासी विजय बहादुर पुत्र मंगल का है। उनके एचडीएफसी बैंक खाते से 16 अक्टूबर 2025 को ₹33,000 की धोखाधड़ी हुई थी। इसी प्रकार, चोपन थाना क्षेत्र के शलिल चौरसिया के खाते से 17 सितंबर 2025 को ₹1,408 और श्याम बिहारी के खाते से 23 सितंबर 2025 को ₹25,000 अज्ञात खातों में स्थानांतरित हो गए थे। इन सभी प्रकरणों की जानकारी मिलने पर चोपन साइबर टीम ने पीड़ितों से पूछताछ की और आवश्यक लेनदेन संबंधी दस्तावेज प्राप्त किए। इसके बाद, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायतें दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चोपन कुमुद शेखर सिंह के नेतृत्व में साइबर टीम ने NCRP पोर्टल का गहन अवलोकन किया। टीम ने विजय बहादुर के ₹23,923.25, शलिल चौरसिया के ₹1,408 और श्याम बिहारी के ₹25,000 को संबंधित खातों में होल्ड कराया। NCRP पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य जुटाकर, संबंधित बैंक शाखाओं को ईमेल के माध्यम से पत्राचार किया गया। इस तत्परता के परिणामस्वरूप, तीनों पीड़ितों की कुल ₹50,331.25 की ठगी गई धनराशि उनके मूल बैंक खातों में सफलतापूर्वक वापस आ गई। राशि वापस मिलने पर पीड़ितों ने चोपन साइबर टीम की सराहना की। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह और साइबर हेल्प डेस्क के कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल थे। साइबर जागरुकता हेतु अपील - कस्टमर केयर के नंबर कभी भी गूगल से सर्च न करें, केवल आधिकारिक वेबसाईट से प्राप्त करें। मोबाईल डिवाईस का GPS/Bluetooth/NFC/hotspot/WiFi आवश्यकता होने पर ही ऑन रखे। पब्लिक WiFi में ऑनलाईन शापिंग या बैकिंग ट्रांजैक्शन न करें।

विज्ञापन

नोट-: साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल या नजदीकी थाने पर रिपोर्ट या cybercrime.gov.in पर लॉगिन कर तुरन्त शिकायत दर्ज करायें।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.