Sonbhadra News: साइबर टीम ने ₹40 हज़ार कराया वापस, क्षेत्र में टीम की हो रही प्रशंसा.
साइबर फ्राड के मायाजाल में फंसे युवक को बीजपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को साइबर फ्राड से बाहर निकाल युवक के ठगी किए गए 40 हज़ार रुपए वापस दिला दिए। साइबर टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने किया।
sonbhadra
7:17 PM, Dec 10, 2025
Share:


युवक के ठगी किए गए 40 हज़ार रुपए वापस दिलाये गए।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
विज्ञापन
साइबर फ्राड के मायाजाल में फंसे युवक को बीजपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को साइबर फ्राड से बाहर निकाल युवक के ठगी किए गए 40 हज़ार रुपए वापस दिला दिए। जानकारी के अनुसार नूरे आलम पुत्र ताहिर शेख साइबर ठगों के मायाजाल में फंस गया। ठगों द्वारा उसके 40 हज़ार रुपये ठग लिए जब पीड़ित को अहसास हुआ तो वो तुरंत बीजपुर थाने गया और उसके साथ हुई आप बीती पुलिस को बतायी। पुलिस ने पीड़ित युवक को हौशला देते हुए मामले की शिकायत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन पर दर्ज करा कर ठगी की राशि को होल्ड कराया, ततपश्चात आवश्यक साक्ष्य संकलित कर सम्बंधित बैंक को पत्राचार कर पूरी धनराशि पीड़ित के मूल खाते में वापस करायी। साइबर टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने किया। वही एएसआई जयप्रकाश, हैड कांस्टेबल विंध्याचल कुशवाहा, कांस्टेबल सरोज व अमित कुमार मौजूद रहे।



