मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news cyclonic storm wreaks havoc electricity supply stopped for 24 hours poles and wires destroyed at many places

Sonbhadra News: चक्रवाती तूफान का कहर 24 घण्टा से बिजली सप्लाई बंद कई जगह पोल तार जमीनदोज.

बीजपुर के ग्रामीण इलाकों में तूफान और बारिश से करीब 80 हजार घरों की बिजली गुल हो गई है। कई जगह जर्जर पोल और बिजली के तार टूटकर जमीन पर गिर गए हैं। पिपरी से आने वाली 33 केवी लाइन क्षतिग्रस्त होने से कई उपकेंद्र प्रभावित हैं। बिजली न होने से पेयजल संकट और उमस से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। विभाग के अनुसार मरम्मत कार्य जारी है और जल्द सप्लाई बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

sonbhadra

7:54 PM, Apr 30, 2026

Share:

Sonbhadra News: चक्रवाती तूफान का कहर 24 घण्टा से बिजली सप्लाई बंद कई जगह पोल तार जमीनदोज.
logo

पिपरी से आने वाली 33 केवी लाइन क्षतिग्रस्त होने से कई उपकेंद्र प्रभावित हैं।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में बुधवार और गुरुवार को अचानक आए चक्रवाती तूफान और बरसात के कारण 80 हजार घरों की बिजली सप्लाई बंद हो गयी।तूफान के कारण जंगलो गांवों में लगाए गए कई जर्जर पोल और तार टूट कर जमीनदोज हो गए।क्षेत्र में पेयजल की किल्लत शुरू हो गयी तो लोगों की रात दो दिन से अंधेरे में कट रही है।अचानक हुई बारिश और दिन में धूप के कारण उमस भरी जिंदगी से लोग त्रस्त हो गए।बताया गया कि पिपरी से आनेवाली 33 केवीए मेन सप्लाई के कई पोल टूट कर बिखर गए है जिसके कारण कुंडॉडीह बभनी नधिरा बीजपुर उपकेंद्र की बिजली सप्लाई प्रभावित है।इस दौरान भीषण गर्मी से जहां लोगो को कुछ निजात मिली जरूर लेकिन कुछ ही देर में उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।गांवों में बढ़ते मच्छरों के प्रकोप से लोग दो चार हो रहे है।बिजली सप्लाई कब तक बहाल होगी एसडीओ म्योरपुर शिवम गुप्ता ने कहा कि अभी तक तो हमलोग तूफान और बारिश में ही उलझे थे काम शुरू कराया गया है कोशश है जल्द सप्लाई बहाल हो सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.