मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news daily joke by dialing 112 used to call police under the influence of alcohol video went viral

Sonbhadra News: डायल 112 से रोज़ाना मज़ाक, शराब के नशे में पुलिस को करता था कॉल, वीडियो हुआ वायरल.

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में आपातकालीन सेवा डायल 112 के पुलिसकर्मी एक व्यक्ति की हरकतों से परेशान हैं। काशीराम आवास निवासी सुनील कुमार नामक यह व्यक्ति प्रतिदिन नशे की हालत में 112 पर कॉल कर पुलिस से उसे घर छोड़ने की जिद करता है।पुलिसकर्मियों के मौके पर पहुंचने पर सुनील खुद को परेशान बताता है, लेकिन जब उसे सहायता दी जाती है तो वह साधन न होने का बहाना बनाकर पुलिस से उसे घर तक छोड़ने की मांग करता है।

sonbhadra

9:31 PM, Feb 27, 2026

Share:

Sonbhadra News: डायल 112 से रोज़ाना मज़ाक, शराब के नशे में पुलिस को करता था कॉल, वीडियो हुआ वायरल.
logo

डायल 1 12 एक शराबी व्यक्ति की हरकतों से हैरान और परेशान, लोगों ने वीडियो पर ली चुटकी.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में आपातकालीन सेवा 112 के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। काशीराम आवास निवासी सुनील कुमार नामक व्यक्ति प्रतिदिन नशे की हालत में 112 पर कॉल कर पुलिस से उसे घर छोड़ने की जिद करता है। जानकारी के अनुसार, सुनील कुमार लगभग हर दिन देर शाम या रात में 112 पर फोन कर खुद को परेशान बताता है और कहता है कि उसके पास घर जाने का कोई साधन नहीं है। मौके पर पहुंचने पर वह पुलिसकर्मियों से घर तक छोड़ने की मांग करता है। गुरुवार को भी कॉल मिलने पर पीआरबी टीम मौके पर पहुंची। ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल अंगद यादव ने जब उससे पूछताछ की, तो वह फिर वही बात दोहराता मिला-“मैं परेशान हूं, मुझे घर छोड़ दीजिए।” पुलिसकर्मियों ने उसे स्पष्ट किया कि डायल 112 सेवा व्यक्तिगत सुविधा के लिए नहीं, बल्कि आम जनता की सुरक्षा और आपातकालीन सहायता के लिए है। नशे की हालत में झूठी या गैर-जरूरी सूचना देना दंडनीय अपराध है। बताया जा रहा है कि उसकी इन हरकतों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है, जिस पर लोग चुटकी लेते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने सुनील को सख्त चेतावनी दी है कि भविष्य में बिना वजह 112 पर कॉल करने पर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि आपातकालीन सेवाओं का दुरुपयोग न करें, ताकि वास्तविक जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुंचाई जा सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.