ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news dalit oppression increased in bjp government sp demonstrated

Sonbhadra News: भाजपा सरकार मे दलित उत्पीड़न बढ़ा, सपा ने किया प्रदर्शन.

सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कलेक्ट्रेट पर भाजपा सरकार में हो रहे दलित उत्पीड़न को लेकर प्रदर्शन कर राज्यपाल नामित ज्ञापन सौंपा गया। सपा कार्यकर्ताओं का आरोप भाजपा सरकार में हत्या, लूट, बलात्कार और दलिल उत्पीड़न लगातार बढ़ रहा है।

sonbhadra

3:07 PM, Oct 27, 2025

Share:

Sonbhadra News: भाजपा सरकार मे दलित उत्पीड़न बढ़ा, सपा ने किया प्रदर्शन.
logo

हत्या, लूट, बलात्कार और दलिल उत्पीड़न भाजपा सरकार में लगातार बढ़ने का आरोप लगाकर सपा का प्रदर्शन।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कलेक्ट्रेट पर भाजपा सरकार में हो रहे दलित उत्पीड़न को लेकर प्रदर्शन कर राज्यपाल नामित ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में हत्या, लूट, बलात्कार और दलित उत्पीड़न लगातार बढ़ रहा है। सोनभद्र में भी पुलिस उत्पीड़न देखने को मिल रहा है। प्रमोद यादव की दो टूक अगर सोनभद्र में दलित उत्पीड़न नहीं रुका तो जन आंदोलन होगा। वही सपा नेता मनीष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार में सभी जाति धर्म के लोग पीड़ित हैं, पीडीए समाज 27 में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी।

विज्ञापन

Img

प्रदर्शन के दौरान महिला सभा की जिला अध्यक्ष गीता गौर ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। सरकार को महिलाओ की सुरक्षा का विशेष ध्यान देना चाहिए। अल्पसंख्यक सभा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष फारुक अली जिलानी ने कहा कि भाजपा सरकार केवल हिन्दू मुस्लिम कर जनता को बरगलाने का काम करती है, लेकिन प्रदेश की जनता इनके राजनीती को जान चुकी है। कार्यक्रम का संचालन अल्पसंख्यक सभा के जिला उपाध्यक्ष जुनैद अंसारी ने किया और सरकार से मांग किया कि पीडीए विरोधी काम बंद करे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेश अग्रहरि, सुरेंद्र भारती, राजेश यादव, प्रभावती भारती, गुड़िया कोल, राजू बीयार, मुन्नी भारती, विनोद भारती मुन्ना कुशवाहा, सरोज पासवान, अरविन्द पटेल व अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.