ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news daughter made serious allegation of rape against her father police registered a case and started taking further action

Sonbhadra News: बेटी ने अपने पिता पर लगाया दुष्कर्म का गंभीर आरोप, मचा हड़कंप.

चोपन थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक बेटी ने अपने पिता पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि पिता ने उसे रास्ते में ले जाते हुए एक सुनसान वन क्षेत्र में इस वारदात को अंजाम दिया और फिर मौके से फरार हो गया।

sonbhadra

5:20 PM, Mar 10, 2026

Share:

Sonbhadra News: बेटी ने अपने पिता पर लगाया दुष्कर्म का गंभीर आरोप, मचा हड़कंप.
logo

पीड़िता को कोर्ट ले जाती चोपन पुलिस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र में एक पिता पर अपनी बेटी से दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। यह घटना रविवार शाम को सामने आई, जब बेटी ने पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, रविवार शाम को उसके पिता उसे दवा दिलाने के बहाने घर से ले गए थे। रास्ते में चोपन थाना क्षेत्र के बग्घानाला के पास एक सुनसान वन क्षेत्र देखकर उन्होंने बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी की पहचान लगभग 50 वर्षीय गंगा दयाल यादव पुत्र स्वर्गीय शिवपूजन यादव के रूप में हुई है। उसके 6 बच्चे है। वह मूल रूप से बिहार के कैमूर भभुआ जिले के गौरा थाना क्षेत्र का निवासी है। वर्तमान में वह सोनभद्र के रामगढ़ थाना क्षेत्र में काली मंदिर के पास रहता है और ओबरा इलाके में गल्ला बेचने का काम करता है। पीड़िता ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। चोपन थाना पुलिस ने तत्काल पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस ने पीड़िता से विस्तृत पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की माँ का निधन कई साल पहले हो चुका है। आरोपी पिता ओबरा नगर में एक छोटा सा व्यापार करता था और अपनी बेटी का पालन-पोषण अपने साथी के साथ करता था। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वही सीओ रणधीर मिश्रा ने घटना की बाबत बताया कल दिनांक 9 मार्च 26 को समय लगभग 4:00 बजे एक पीड़िता द्वारा थाना चोपन पर तहरीर दी गई जिसमें आरोप लगाया गया उनके पिता उनको इलाज कराने के लिए लेकर जा रहे थे और रास्ते मे उनके द्वारा अमर्यादित कार्य किया गया इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया वरिष्ठ अधिकारीगढ़ और सीओ रणधीर मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक चोपन के द्वारा तत्काल मौके का निरीक्षण करके घटना सत्य पाए जाने पर प्रीत को तत्काल अस्पताल रवाना किया गया तथा अभियुक्त आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.