क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news dead bodies of husband and wife found under suspicious circumstances in the forest sensation in the area

Sonbhadra News: जंगल में संदिग्ध हालात में मिले पति-पत्नी के शव, इलाके में सनसनी.

चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के टोला छिकड़ाडांड से करीब तीन किलोमीटर दूर जंगल में रविवार को पति-पत्नी के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

sonbhadra

4:21 PM, Mar 15, 2026

Share:

Sonbhadra News: जंगल में संदिग्ध हालात में मिले पति-पत्नी के शव, इलाके में सनसनी.
logo

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी- पुलिस.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के टोला छिकड़ाडांड से करीब तीन किलोमीटर दूर जंगल में रविवार को पति-पत्नी के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार चार दिन पहले काम पर निकले दंपति में से पुरुष का शव जंगल में आसन के पेड़ से गमछे के सहारे लटका मिला, जबकि महिला का शव पास की नाली के पास पड़ा हुआ था। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची चोपन पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के बड़े बेटे शिवशंकर ने बताया कि उसके पिता रामसूरत (45) पुत्र धनराज और मां कौशल्या देवी (40) गांव के ही छिकड़ाडांड निवासी रामसुंदर के मकान में मिट्टी से दीवार उठाने का काम कर रहे थे। चार दिन पहले दोनों रोज की तरह काम पर गए थे और शाम को घर लौटने के लिए निकले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि मृतक दंपति के दो बेटे और चार बेटियां हैं, जिनमें से एक बेटी की शादी हो चुकी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वही एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि चोपन थाना क्षेत्र में रामसूरत खरवार (45) का शव पेड़ से लटका मिला, जबकि उनकी पत्नी कौशल्या (40) का शव पास में चोट के निशानों के साथ बरामद हुआ है। दोनों 11 मार्च से घर से लापता थे। प्रथम दृष्टया पत्नी की हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.