ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news dead body found hanging from a noose on a neem tree there was a furore among family members

Sonbhadra News: नीम के पेड़ पर फंदे से लटकाता मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम.

चोपन थाना क्षेत्र के बर्दिया गांव स्थित मुक्खा पहाड़ी पर एक व्यक्ति का नीम के पेड़ से लटकता हुआ शव मिला। शव की पहचान 42 वर्षीय भोला चेरो के रूप में हुई है, जो बर्दिया गांव का निवासी था। घटना का पता सबसे पहले एक बकरी चराने वाले चरवाहे को चला। खबर मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड पड़ी।

sonbhadra

7:22 PM, Aug 9, 2025

Share:

Sonbhadra News: नीम के पेड़ पर फंदे से लटकाता मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम.
logo

घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाती पुलिस।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

चोपन थाना क्षेत्र के बर्दिया गांव स्थित मुक्खा पहाड़ी में लोगों की भारी हुजूम देखी गईं। मामला था नीम के पेड़ से व्यक्ति का लटकता हुआ शव मिलने का। बता दे कि बकरी चराने वाले चरवाहे ने सबसे पहले लटकता हुआ शव देखा। बकरी चराने के दौरान दिखे शव को देखते ही चरवाहा शन रह गया और भागते हुए गांव में घटना की सूचना दी। जिसके बात देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ घटना स्थल पर उमड पड़ी। इस दौरान मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गईं और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया। मृतक की पहचान 42 वर्षीय भोला चेरो पुत्र राधे चेरो निवासी बर्दिया के रूप में हुई। परिजनों की माने तो मृतक की दिमागी हालात ठीक नहीं थी और मज़दूरी किया करता था। मृतक अपने पीछे 4 बेटे और 2 बेटियों को छोड़ गया है। बड़े बेटे की शादी हो चुकी है और सभी एक ही घर में रहते है। वही फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में जुटी दिखी। व्यक्ति ने आत्महत्या का कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.