मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news dead body of 16 year old girl found in the well of the farm sensation in the village

Sonbhadra News: खेत के कुएं में मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव , गांव में सनसनी.

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा गांव में 16 वर्षीय किशोरी वंदना यादव का शव खेत के कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी रविवार से लापता थी और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

sonbhadra

9:57 PM, Jul 20, 2026

Share:

Sonbhadra News: खेत के कुएं में मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव , गांव में सनसनी.
logo

बहुअरा गांव के खेत में स्थित वही कुआं, जहां से 16 वर्षीय किशोरी वंदना यादव का शव बरामद हुआ।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा गांव में सोमवार को 16 वर्षीय किशोरी का शव खेत में बने कुएं से मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, बहुअरा गांव निवासी रामकेश यादव की 16 वर्षीय पुत्री वंदना यादव रविवार को घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। सोमवार दोपहर खेत की ओर गए ग्रामीणों ने कुएं में एक शव उतराता देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शव की पहचान वंदना यादव के रूप में होने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। मृतका की बहन ने बताया कि वंदना पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी। उसके पिता गांव में चाय की दुकान चलाते हैं और दुकान के विस्तार के लिए ऋण लिया हुआ है। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए वंदना जंगल से लकड़ी बीनकर पिता की मदद करती थी। परिजनों के अनुसार वह अधिक कमाई कर परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कोई दूसरा काम करना चाहती थी। क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने बताया कि किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की सभी संभावित पहलुओं से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।पुलिस का कहना है कि घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच जारी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.