ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news dead body of 6 year old girl found in a well under suspicious circumstances police engaged in investigation

Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थिति में 6 वर्षीय बच्ची का कुएं में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस.

बभनी थाना क्षेत्र के बैना गांव में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक 6 वर्षीय बच्ची की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बच्ची की पहचान खुशी पुत्री हरिओम के रूप में हुई है। मृतक बच्ची के पिता रोजी-रोटी के लिए बाहर रहते हैं, और उसके दादा राजबली विकलांग हैं। घटना से मां का रो रोकर बुरा हाल है।

sonbhadra

9:21 PM, Nov 6, 2025

Share:

Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थिति में 6 वर्षीय बच्ची का कुएं में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस.
logo

मृतक बच्ची का फ़ाइल फ़ोटो।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

बभनी थाना क्षेत्र के बैना गांव में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक 6 वर्षीय बच्ची की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बच्ची की पहचान हरिओम की पुत्री खुशी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बुधवार शाम करीब 7 बजे खुशी घर के पिछले दरवाजे से निकली थी। उसकी मां ने सोचा कि वह पास के अखंड कीर्तन कार्यक्रम में गई होगी। जब दो घंटे बाद भी वह नहीं लौटी, तो परिजनों ने कीर्तन स्थल पर जाकर देखा, लेकिन बच्ची वहां नहीं मिली। किसी अनहोनी की आशंका होने पर दर्जनों ग्रामीणों ने बच्ची की तलाश शुरू की। परिजनों ने रात भर खोजबीन की और कई स्थानीय सोशल मीडिया ग्रुप्स में भी लापता होने की जानकारी साझा की। गुरुवार सुबह डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन

Img

पुलिस ने भी अपने स्तर पर बच्ची की तलाश की। जब कहीं पता नहीं चला, तो घर से लगभग 30 मीटर दूर स्थित एक पक्के कुएं में तलाशी अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद लोहे के हुक की मदद से बच्ची को कुएं से बाहर निकाला गया। परिजनों ने तत्काल बभनी थाने को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे बभनी थाना प्रभारी कमलेश पाल और उनके दल ने बच्ची के शव को अंत्य परीक्षण (पोस्टमार्टम) के लिए दूधी भेज दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक बच्ची के पिता रोजी-रोटी के लिए बाहर रहते हैं, और उसके दादा राजबली विकलांग हैं। खुशी अपनी दो संतानों में बड़ी थी। इस दुखद घटना से परिजनों में गहरा शोक है। गांव में बच्ची की मौत के कारणों को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.