ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news dead body of 63 year old man found hanging from mahua tree police engaged in investigation

Sonbhadra News: पड़ोसी से कहा सुनी के बाद वृद्ध ने उठाया ऐसा कदम, कि मच गया कोहराम.

बभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव में 63 वर्षीय शिवभजन का शव मंगलवार सुबह महुआ के पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

sonbhadra

1:00 PM, Oct 13, 2026

Share:

Sonbhadra News: पड़ोसी से कहा सुनी के बाद वृद्ध ने उठाया ऐसा कदम, कि मच गया कोहराम.
logo

चपकी गांव में 63 वर्षीय शिवभजन की मौत के बाद शोकाकुल परिजन, मामले की जांच में जुटी पुलिस।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

सोनभद्र। थाना क्षेत्र बभनी के चपकी गांव निवासी 63 वर्षीय वृद्ध ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि पड़ोसी के साथ रात में कुछ कहा सुनी हुई थी जिससे क्षुब्ध होकर वृद्ध ने फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चपकी गांव निवासी 63 वर्षीय शिव भजन पुत्र गोपाल का शव मंगलवार सुबह करीब 5 बजे घर के समीप महुआ के पेड़ से गमछा के सहारे लटकता मिला।परिजनों के अनुसार वे रात में कुछ परेशान थे। मृतक के बच्चे नहीं है भाई की बहु व लड़के सेवा करते थे। भाई की बहु सीता कुंवर ने बताया कि रात में पड़ोसी से कुछ बातों को लेकर कहासुनी हुआ था। रात में खाना देकर सोने चली गई।

विज्ञापन

सुबह जब उठी तो कमरे में नहीं थे। शव महुआ के पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.