Sonbhadra News: 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस.
चोपन थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। कोटा ग्राम पंचायत के नवटोलिया में 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा का शव घर के बाहर फंदे से लटका मिला। घटना शनिवार तड़के की बताई जा रही है, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने रस्सी काटकर नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी।
sonbhadra
9:36 AM, Jun 6, 2026
Share:


घटनास्थल पर टीनशेड के पाइप से बंधी रस्सी, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग छात्रा का शव लटका मिला था।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: आर. एन. पाण्डेय, कोटा।
सोनभद्र।
चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के नवटोलिया टोला में एक नाबालिग छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बाहर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शनिवार की भोर लगभग साढ़े चार बजे 14 वर्षीय प्रियंका कुमारी पुत्री मनोज केवट का शव घर के बाहर टीन शेड के ओसारे में लोहे के पाइप से नायलॉन की रस्सी के सहारे लटका हुआ पाया गया।
विज्ञापन
परिजनों ने तत्काल रस्सी काटकर शव को नीचे उतारा और डायल 112 व चोपन पुलिस को सूचना दी। मृतका के पिता मनोज केवट ने बताया कि रात में वह अपनी पत्नी किरन देवी, बेटों विनय कुमार (लगभग 20 वर्ष), आनंद कुमार (लगभग 12 वर्ष) और बेटियों मधु कुमारी (लगभग 16 वर्ष) व प्रियंका कुमारी (लगभग 14 वर्ष) के साथ घर के गलियारे में खाना खाकर सोए थे। भोर में लगभग तीन बजे उनकी नींद खुली तो सब कुछ सामान्य था। इसके बाद उन्हें फिर नींद आ गई। लगभग साढ़े चार बजे पड़ोसियों ने शोर मचाया कि उनकी बेटी फंदे से लटकी हुई है। यह सुनकर परिजन हतप्रभ रह गए और घर में रोना-पीटना शुरू हो गया। आनन-फानन में रस्सी काटकर बेटी को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी।
वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
