ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news dead body of a 15 year old girl was found hanging in the house police engaged in investigation

Sonbhadra News: 15 वर्षीय किशोरी का शव घर में फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस.

चोपन थाना क्षेत्र के कोटा गांव के जवारीडांड में 15 वर्षीय किशोरी का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतका सपना कुमारी कक्षा नौ की छात्रा थी, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है।

sonbhadra

5:35 PM, Oct 19, 2026

Share:

Sonbhadra News: 15 वर्षीय किशोरी का शव घर में फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस.
logo

( “प्रतीकात्मक तस्वीर” )

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

सोनभद्र।

चोपन थाना क्षेत्र के कोटा गांव के जवारीडांड टोले में सोमवार की भोर एक 15 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर मिलने से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। किशोरी का शव कमरे में बड़ेर से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी फैलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतका की पहचान रविंद्र भारती की बेटी सपना कुमारी के रूप में हुई है। वह कक्षा नौ की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक, रविवार रात परिवार के सभी सदस्यों ने खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। सोमवार की भोर जब सपना को फंदे से लटका देखा गया तो परिवार के लोग अवाक रह गए। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव-:

घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 और चोपन थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोढ़ी स्थित जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका के चाचा छविनाथ भारती ने बताया कि परिवार को घटना की जानकारी सोमवार सुबह हुई। सपना अपने परिवार की दो बेटियों में बड़ी थी, जबकि उसकी छोटी बहन की उम्र करीब 10 वर्ष बताई गई है। फिलहाल किशोरी की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.