Sonbhadra News: श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस पर हुआ यज्ञ हवन पूजन व विशाल भंडारे का आयोजन.
डाला स्थित श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर के 59वें स्थापना दिवस पर सोमवार को सात दिवसीय यज्ञ अनुष्ठान का समापन हुआ। मंदिर के महंत मुरली तिवारी के सानिध्य में हवन-पूजन, आरती और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। इसके बाद भगवान अचलेश्वर महादेव को भोग लगाकर विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया। भंडारे में डाला समेत ओबरा और चोपन से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
sonbhadra
7:08 PM, Oct 19, 2026
Share:


डाला के श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर के 59वें स्थापना दिवस पर हवन-पूजन, आरती और विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: आर. एन. पाण्डेय, डाला।
सोनभद्र।
विज्ञापन
डाला श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर के 59 वें स्थापना दिवस पर आयोजित यज्ञ अनुष्ठान के विराम दिवस में सोमवार को हवन आरती व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर हर हर महादेव का उद्घोष किया। श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर फाउंडेशन संबद्ध मानस परिवार समिति द्वारा मंदिर के स्थापना दिवस पर सप्त दिवसीय आयोजनों में मंदिर के महंत मुरली तिवारी के सानिध्य में श्रीराम चरित मानस के पंचम सोपान श्री सुंदर कांड के वार्षिकोत्सव पर रूद्राभिषेक नवाह्न पारायण यज्ञ मानस प्रवचन हवन-पूजन एवं भगवान श्री अचलेश्वर की आरती के साथ समापन दिवस पर रूद्राभिषेक हवन पूजन के बाद सुबह 12 बजे भंडारे में बने प्रसाद पूड़ी, सब्जी, बूंदी का श्री अचलेश्वर महादेव को भोग लगाकर भंडारा आरंभ कराया गया जो शाम पांच बजे तक चलता रहा भंडारे में नगर समेत ओबरा,चोपन से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति के अध्यक्ष नीरज पाठक ने कहा कि देवाधिदेव महादेव श्री अचलेश्वर महादेव की कृपा से भोलेनाथ के भक्तों की आस्था व उनके अपार सहयोग से सप्त दिवसीय यज्ञ अनुष्ठान बड़े ही विधि-विधान से संपन्न हुआ भंडारे की पूरी जिम्मेदारी महेश चौरसिया,सुरज पांडेय, अशोक मिश्रा व नीरज चौबे ने लेकर परपंरा को आगे बढ़ाया। उन्होंने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान, शुभम तिवारी, कुमार मंगलम तिवारी , चंद्रकांत चौबे, सुरेश सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।




