ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news dead body of a 65 year old man found hanging from a tree on the river bank police engaged in investigation

Sonbhadra News: नदी किनारे पेड़ पर फंदे से लटका मिला 65 वर्षीय व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस.

जुगैल थाना क्षेत्र के खेवधा गांव में 65 वर्षीय अमरनाथ चेरो का शव नदी किनारे पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सुबह करीब 6 बजे ग्रामीणों ने शव देखा और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को सूचना दी, मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाया और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी, मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।

sonbhadra

12:42 PM, Sep 30, 2026

Share:

Sonbhadra News: नदी किनारे पेड़ पर फंदे से लटका मिला 65 वर्षीय व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस.
logo

जुगैल क्षेत्र में घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीण और पुलिसकर्मी, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

जुगैल थाना क्षेत्र के खेवधा गांव में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब 65 वर्षीय व्यक्ति का शव घर के बाहर नदी किनारे पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान अमरनाथ चेरो (65) पुत्र प्रताप, निवासी खेवधा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब छह बजे गांव के कुछ लोगों ने नदी किनारे पेड़ पर अमरनाथ का शव लटका देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कृष्ण कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना जुगैल थाना पुलिस को भी दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार अमरनाथ चेरो के चार बेटे और तीन बेटियां हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उन्होंने फंदा किन परिस्थितियों में लगाया। घटना के कारणों को लेकर ग्रामीणों में भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.