मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news dead body of a cement company employee found in a closed room sensation spread in the area

Sonbhadra News: बंद कमरे में मिला सीमेंट कंपनी के कर्मचारी का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी.

सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र स्थित डाला पुलिस चौकी अंतर्गत एलसी कॉलोनी में एक निजी सीमेंट कंपनी के कर्मचारी का शव बंद कमरे में बिस्तर पर मिला। मृतक की पहचान 40 वर्षीय मिथिलेश कुमार निवासी सिंगरौली (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। रविवार सुबह कमरे से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया।

sonbhadra

12:28 PM, May 31, 2026

Share:

Sonbhadra News: बंद कमरे में मिला सीमेंट कंपनी के कर्मचारी का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी.
logo

एलसी कॉलोनी के बंद कमरे में मिला सीमेंट कंपनी कर्मचारी का शव, जांच में जुटी पुलिस।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: आर. एन. पाण्डेय, डाला।

चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत डाला पुलिस चौकी के एलसी कॉलोनी में एक सीमेंट कंपनी के कर्मचारी का शव उसके बंद कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। रविवार सुबह करीब पौने दस बजे एलसी कॉलोनी के मकान नंबर 3/4 से तेज दुर्गंध आ रही थी। एक चरवाहे ने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी, जिसके बाद डाला पुलिस को सूचित किया गया। डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया और कानूनी कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान 40 वर्षीय मिथिलेश कुमार के रूप में हुई है। वह मध्य प्रदेश के सिंगरौली का निवासी था और स्थानीय सीमेंट फैक्ट्री के जुलगुल माइंस में पीसी ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। पुलिस के अनुसार, शव चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने निजी सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि यदि कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं पहुंचा, तो उसकी खोजबीन क्यों नहीं की गई। लोगों ने इस पर नाराजगी व्यक्त की। बाद में, थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। शव को एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी ने बताया कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.