मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news dead body of a married woman found hanging in the room of the house father accused of murder

Sonbhadra News: घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप.

बभनी थाना क्षेत्र के मनरुटोला गांव निवासी मानकुंवर (23) पत्नी राजू का शव शनिवार रात घर के एक कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता धनशाय ने बेटी की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है।

sonbhadra

6:08 PM, Jun 14, 2026

Share:

Sonbhadra News: घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप.
logo

मनरुटोला गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी जुटाते हुए।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

बभनी थाना क्षेत्र के मनरुटोला गांव में शनिवार रात एक विवाहिता का शव घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मनरुटोला गांव निवासी मानकुंवर (23) पत्नी राजू का शव शनिवार देर रात घर के बाहर बने कमरे में धरन के सहारे साड़ी के फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाने के साथ ही परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका के पिता धनशाय निवासी कनवा बरवाटोला ने अपनी पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती थी। आरोप है कि पहले उसकी हत्या की गई और बाद में मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और चर्चा का माहौल है। ग्रामीण मामले के जल्द खुलासे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.