मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news dead body of a person found under suspicious circumstances on the banks of son river created chaos

Sonbhadra News: सोन नदी के किनारे एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ बरामद, मचा कोहराम.

जुगैल थाना क्षेत्र में गुरुवार को सोन नदी के किनारे एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। मृतक की पहचान बडगावा टोला बरवाडीह निवासी 52 वर्षीय शिवचरण गौड़ के रूप में हुई है, जो कई दिनों से लापता थे। जानकारी के अनुसार, शिवचरण गौड़ 14 मार्च 2026 की सुबह लगभग 7 बजे महुआ का पत्ता साफ करने के लिए घर से निकले थे।

sonbhadra

7:20 PM, Mar 19, 2026

Share:

Sonbhadra News: सोन नदी के किनारे एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ बरामद, मचा कोहराम.
logo

पुलिस ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

जनपद के जुगैल थाना क्षेत्र में गुरुवार को सोन नदी के किनारे एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। मृतक की पहचान बडगावा टोला बरवाडीह निवासी 52 वर्षीय शिवचरण गौड़ के रूप में हुई है, जो कई दिनों से लापता थे। जानकारी के अनुसार, शिवचरण गौड़ 14 मार्च 2026 की सुबह लगभग 7 बजे महुआ का पत्ता साफ करने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। परिजनों ने अपने स्तर पर उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर उनकी चिंता बढ़ गई। घटना का खुलासा तब हुआ जब क्षेत्र के कुछ चरवाहों ने सोन नदी के किनारे एक शव पड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान शिवचरण गौड़ के रूप में की। बताया गया कि शव कई दिनों पुराना होने के कारण उसकी स्थिति खराब हो चुकी थी और जंगली जानवरों ने उसे नोच रखा था। घटना की सूचना तत्काल जुगैल थाना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष जुगैल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था सामान्य है और किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.