मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news dead body of a sweeper found hanging in the house sensation in the area

Sonbhadra News: घर में फांसी के फंदे से लटका मिला सफाईकर्मी का शव, क्षेत्र में सनसनी.

चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत डाला चौकी के धौठा टोला में सुबह एक सफाईकर्मी का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान डाला नगर पंचायत में संविदा सफाईकर्मी इंद्र कुमार के रूप में हुई है। चचेरे भाई ने खिड़की से झांककर शव लटकता देखा, जिसके बाद दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा गया। निजी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नही चल सका।

sonbhadra

3:02 PM, May 21, 2026

Share:

Sonbhadra News: घर में फांसी के फंदे से लटका मिला सफाईकर्मी का शव, क्षेत्र में सनसनी.
logo

चोपन थाना क्षेत्र के डाला नगर पंचायत के धौठा टोला का मामला।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: आर. एन. पाण्डेय।

सोनभद्र।

चोपन थाना क्षेत्र के डाला चौकी अंतर्गत धौठा टोला में गुरुवार सुबह एक सफाईकर्मी का शव उसके घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान डाला नगर पंचायत में संविदा पर कार्यरत इंद्र कुमार (लगभग 40-45 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय प्रहलाद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह इंद्र कुमार का चचेरा भाई प्रवीण उसे जगाने के लिए घर पहुंचा। उसने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो प्रवीण ने खिड़की से झांककर देखा।

विज्ञापन

Img

चोपन थाना के डाला चौकी इंचार्ज घनश्याम तिवारी पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुटे।

अंदर इंद्र कुमार रस्सी के सहारे फांसी पर लटका हुआ था। यह दृश्य देखकर प्रवीण के होश उड़ गए और उसने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर इंद्र कुमार को नीचे उतारा गया। उसे तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। हालांकि, सफाईकर्मी द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.