मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news dead body of a teenage girl found on the ridge of the farm mother accused of rape and murder police engaged in investigation

Sonbhadra News: खेत के मेढ़ पर मिला किशोरी का शव, मां ने लगाया बलात्कार और हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस.

म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह 12 वर्षीय किशोरी का शव उसके घर से करीब 200 मीटर दूर खेत के मेढ़ पर मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। वही मृतिका की मां ने दुष्कर्म के बाद हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

sonbhadra

4:36 PM, Apr 27, 2026

Share:

Sonbhadra News: खेत के मेढ़ पर मिला किशोरी का शव, मां ने लगाया बलात्कार और हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस.
logo

शव मिलने की घटना से इलाके में सनसनी फैली।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह 12 वर्षीय किशोरी का शव उसके घर से करीब 200 मीटर दूर खेत के मेढ़ पर मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। सीओ दुद्धी राजेश राय और थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। परिजनों के अनुसार, किशोरी रविवार शाम को घर से लगभग 400 मीटर दूर एक दुकान पर सामान लेने गई थी। देर रात तक वह वापस नहीं लौटी, जिसके बाद परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह उसका शव खेत के मेढ़ पर पड़ा मिला। मृतका की मां ने म्योरपुर थाने में तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी के साथ बलात्कार के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि किशोरी ननिहाल में रह रही थी। थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा ने जानकारी दी कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वही एडिशनल एसपी अनिल कुमार ने बताया मामले को लेकर स्थानीय थाना पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है, पुलिस मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.