ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news dead body of a young man found hanging from a tree under suspicious circumstances chaos among the family members

Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक का पेड़ से लटकता मिला शव, परिजनों में कोहराम.

बीजपुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में एक 18 वर्षीय युवक का महुआ के पेड़ से लटकता शव मिला। यह घटना गुरुवार रात ग्राम पंचायत जरहा के चेतवा स्थित टोला महुअरिया में हुई। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों और परिजनों को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

sonbhadra

12:51 PM, Jan 30, 2026

Share:

Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक का पेड़ से लटकता मिला शव, परिजनों में कोहराम.
logo

मृतक के पिता की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है- पुलिस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

बीजपुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में एक 18 वर्षीय युवक का महुआ के पेड़ से लटकता शव मिला। यह घटना गुरुवार रात ग्राम पंचायत जरहा के चेतवा स्थित टोला महुअरिया में हुई। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों और परिजनों को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर बीजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मुकेश कुमार पुत्र राधे बियार (लगभग 18 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया कि गुरुवार रात मुकेश अपने दादा और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। इसी दौरान वह रात में ही घर से करीब दो सौ मीटर दूर स्थित एक महुआ के पेड़ पर नायलॉन की रस्सी के सहारे फांसी का फंदा बनाकर लटक गया। परिजनों को सुबह तक इस घटना की भनक नहीं लगी। शुक्रवार सुबह जब कुछ युवकों और परिजनों ने पेड़ से लटकता शव देखा तो घर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि युवक की शादी तय हो चुकी थी और कुछ ही दिनों बाद उसकी शादी होने वाली थी। इसके बावजूद उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.