ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news dead body of a young man found hanging from the rafters of the house created chaos among the family members

Sonbhadra News: घर की बडेर से लटकता मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम.

विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोरुखाड़ में एक युवक का शव घर की बडेर से लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय कमलेश कुमार भारती पुत्र राजा राम ने मंगलवार की रात अपने घर में मफलर व कपड़े के टुकड़ों को जोड़कर फांसी लगा ली।

sonbhadra

12:03 PM, Mar 11, 2026

Share:

Sonbhadra News: घर की बडेर से लटकता मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम.
logo

कमलेश छह बहनों के बीच परिवार का इकलौता भाई था और अविवाहित था।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोरुखाड़ में एक युवक का शव घर की बडेर से लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय कमलेश कुमार भारती पुत्र राजा राम ने मंगलवार की रात अपने घर में मफलर व कपड़े के टुकड़ों को जोड़कर फांसी लगा ली। कमलेश छह बहनों के बीच परिवार का इकलौता भाई था और अविवाहित था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात युवक ने परिवार के साथ भोजन किया और अपने कमरे में सोने चला गया। बुधवार सुबह काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों को शक हुआ। खिड़की से झांककर देखा गया तो वह फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। विंढमगंज थाना प्रभारी शिव कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.