ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news dead body of a young man found in a well of british era created panic in the area

Sonbhadra News: अंग्रेजों के ज़माने के कुएं में मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप.

सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के कोटा गांव में भगवान शंकर मंदिर के पास स्थित पुराने कुएं में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पूजा करने पहुंचीं महिलाओं ने दुर्गंध आने पर कुएं में शव उतराया देखा। पहचान पत्र के आधार पर मृतक हर्रा निवासी बताया जा रहा है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

sonbhadra

9:59 AM, Nov 9, 2026

Share:

Sonbhadra News: अंग्रेजों के ज़माने के कुएं में मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप.
logo

कोटा गांव के कुएं में मिला युवक का शव, मौके पर जुटे ग्रामीण, पहुंची प्रशासनिक टीम।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: आर. एन. पाण्डेय, कोटा।

चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के बीच गांव में भगवान शंकर जी के मंदिर के पास स्थित अंग्रेजों के जमाने के पुराने कुएं में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कुएं से उठ रही दुर्गंध के बाद मंदिर में पूजा करने पहुंचीं महिलाओं ने पानी में उतराया हुआ शव देखा। इसकी जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान प्रह्लाद चेरो भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि मंदिर के पास स्थित कुएं में एक व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई है। इसके बाद प्रशासन को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची प्रशासनिक टीम शव को कुएं से बाहर निकालने की कार्रवाई में जुट गई। मौके पर मिले पहचान पत्र के आधार पर मृतक की पहचान हर्रा निवासी युवक के रूप में बताई जा रही है। वहीं, घटनास्थल पर मिले एक पिट्ठू बैग को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक बाहर कहीं काम करता था और त्योहार पर अपने घर लौट रहा था। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, युवक का पिट्ठू बैग पिछले एक-दो दिनों से उसी स्थान पर पड़ा देखा जा रहा था। मौके पर मौजूद समाजसेवी एवं महादेव सेना ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्भय चौधरी, ग्राम प्रधान प्रह्लाद चेरो, मुरलीधर उपाध्याय, रिंकू त्रिपाठी, सिंटू त्रिपाठी और लवकेश प्रजापति ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों के प्रति शोक संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और घटना की सच्चाई सामने आनी चाहिए। फिलहाल युवक कुएं तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.