ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news dead body of a young man found in suspicious circumstances feared murder

Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला नाले में युवक का शव, हत्या की आशंका!

सोनभद्र के डाला चौकी के अंतर्गत नई बस्ती में एक नाले के पास युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान नई बस्ती निवासी संजय गौड़ (33) के रूप में हुई है। संजय बीती शाम से घर से बाहर गया था और रात को घर नहीं लौटा।

sonbhadra

12:03 PM, Sep 3, 2025

Share:

Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला नाले में युवक का शव, हत्या की आशंका!
logo

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस घटना की बाबत जांच करती।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन.

सोनभद्र।

चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले डाला नगर पंचायत के अंतर्गत नई बस्ती स्थित एक नाले में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है, वही परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। मिली जानकारी मुताबिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत नई बस्ती स्थित एक नाले में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल के पास कुछ ही दूरी पर सफेद गमछा, देसी शराब का पाउच, पान मसाला गुटका और कई स्थानों व झाड़ियों के पत्तों पर गिरे खून के बूंद का निशान मिला भी मिला। सूचना मिलते ही मौके पर परिजन भी पहुंच गए शव की पहचान संजय गौड़ (33) पुत्र रामविलास निवासी नई बस्ती के रूप में हुई।

Img

बताया जा रहा है कि मृतक युवक बीते शाम से ही घर से कहीं के लिए निकला हुआ था, जो रात घर नहीं पहुंचा। सुबह शौच के लिए गए स्थानीय लोगों ने नाले के झाड़ियां में युवक का शव देखा। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले है। जिससे परिजनों ने हत्या की हत्या की आशंका व्यक्त की है। मौके पर पहुंचे डाला चौकी इंचार्ज आशीष पटेल और फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुटी दिखी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.