मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news dead body of a youth found in renuka river in suspicious condition fear of death due to drowning family demanded investigation

Sonbhadra News: संदिग्ध अवस्था में रेणुका नदी में मिला युवक का शव, डूबने से मौत की आशंका, परिवार ने जांच की मांग की.

ओबरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पनारी टोला कड़िया के पास रेणुका नदी किनारे रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पीआरबी 5286 के माध्यम से मिलने पर ओबरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस जांच में मृतक की पहचान मनोज साहनी (36) पुत्र पृथ्वीराज साहनी निवासी मालवीय नगर, थाना ओबरा के रूप में हुई।

sonbhadra

2:01 PM, Feb 8, 2026

Share:

Sonbhadra News: संदिग्ध अवस्था में रेणुका नदी में मिला युवक का शव, डूबने से मौत की आशंका, परिवार ने जांच की मांग की.
logo

मृतक नदी क्षेत्र में नाव से मछली मारने का करता था कार्य।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

ओबरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पनारी टोला कड़िया के पास रेणुका नदी किनारे रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पीआरबी 5286 के माध्यम से मिलने पर ओबरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस जांच में मृतक की पहचान मनोज साहनी (36) पुत्र पृथ्वीराज साहनी निवासी मालवीय नगर, थाना ओबरा के रूप में हुई। बताया गया कि मनोज जन्म से दोनों पैरों से दिव्यांग और अविवाहित थे तथा प्रतिदिन नाव से नदी में जाल डालकर मछली पकड़ने का काम करते थे। बीते शनिवार सुबह वह घर से मछली पकड़ने के लिए रेणुका नदी गए थे। रविवार सुबह करीब 8 बजे मालवीय नगर निवासी सुनील कुमार ने उनका शव नदी किनारे पानी में देखा और डायल 112 को सूचना दी। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत का कारण पानी में डूबना प्रतीत हो रहा है। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा सहित अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था सामान्य बताई गई है। वही परिजनों का आरोप है कि मृतक का तैरने में महारत हासिल था और वो डूब नहीं सकता। इस आधार पर परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। मृतक के भाई ने बताया कि अपनी आशंका को पुलिस के सामने व्यक्त कर दिया है और पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक इंतज़ार करने की बात कही है, रिपोर्ट आने के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.