मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news dead body of a youth was found hanging under suspicious circumstances anger among family members due to fear of murder

Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका से परिजनों में आक्रोश.

सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र अंतर्गत कचनरवा ग्राम पंचायत के बरवाटोला (रोहिनवादामर) में पीपरखाड़ पंचायत के घोड़बचवा निवासी विजय चेरो (45) का शव सोमवार देर रात एक घर के अंदर दुपट्टे के सहारे बडेर से लटका मिला। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक के भाई उदय चेरो ने आरोप लगाया कि विजय दो दिनों से लापता था और उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया है।

sonbhadra

6:36 PM, Jun 2, 2026

Share:

Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका से परिजनों में आक्रोश.
logo

संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले विजय चेरो के मामले की जांच में जुटी पुलिस।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनरवा के बरवाटोला (रोहिनवादामर) में सोमवार देर रात एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। परिजनों ने हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान पीपरखाड़ पंचायत के घोड़बचवा टोला निवासी 45 वर्षीय विजय चेरो पुत्र स्वर्गीय भूखन चेरो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसका शव कचनरवा ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या-13 स्थित बरवाटोला निवासी सुचिंता पत्नी सखिचंद चेरो के घर में दुपट्टे के सहारे बडेर से लटका मिला। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान पीपरखाड़ संजय पासवान सहित मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से लटका देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलने पर कोन थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। मृतक के भाई उदय चेरो ने बताया कि विजय पिछले दो दिनों से घर से लापता था। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। मंगलवार सुबह जब घटना की जानकारी मिली तो परिवार स्तब्ध रह गया। उन्होंने आरोप लगाया कि विजय की हत्या कर शव को फांसी का रूप दिया गया है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। वहीं मकान मालकिन सुचिंता ने बताया कि घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की है। उनके अनुसार मृतक रिश्ते में उनका भाई लगता था, लेकिन उसने किन परिस्थितियों में फांसी लगाई इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। उन्होंने बताया कि घटना के समय वह अपने छोटे बच्चों के साथ घर पर थीं, जबकि उनके पति ठेकेदार और अन्य लोगों के साथ काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमवार शाम कुछ लोग वहां आए थे और मुर्गा-दारू का कार्यक्रम भी चला था। वहीं ग्रामीणों के अनुसार मृतक के भाई उदय चेरो को पहचानने से मकान मालकिन का इंकार करना भी संदेह को और गहरा कर रहा है। इस कारण गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। प्रभारी निरीक्षक कोन अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.