ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news dead body of an old man found in a field under suspicious circumstances sent for post mortem

Sonbhadra News: खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

म्योरपुर के फाटपखना गांव में घर से करीब 200 मीटर दूर तिल के खेत में 65 वर्षीय वृद्ध रामलखन का शव मिला। शुक्रवार को नाती के साथ बाजार गए थे वृद्ध, लेकिन घर वापस नहीं लौटे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजा, मौत का वास्तविक कारण रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा।

sonbhadra

7:35 PM, Sep 19, 2026

Share:

Sonbhadra News: खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
logo

फाटपखना गांव में खेत में वृद्ध का शव मिलने के बाद मौके पर पहुंचीं ग्रामीण महिलाएं, घटनास्थल पर जांच करती पुलिस टीम।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

म्योरपुर थाना क्षेत्र के फाटपखना गांव में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब घर से करीब 200 मीटर दूर तिल के खेत में एक वृद्ध का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान फाटपखना निवासी रामलखन (65) पुत्र स्व. दशरथ के रूप में हुई। वह घर में अकेले रहते थे। ग्राम प्रधान लक्ष्मन प्रसाद के अनुसार, रामलखन शुक्रवार को अपने 15 वर्षीय नाती के साथ बाजार गए थे। उनका नाती शुक्रवार दोपहर वापस घर लौट आया, लेकिन रामलखन घर नहीं पहुंचे। चूंकि वह घर में अकेले रहते थे, इसलिए उनके घर नहीं लौटने की जानकारी पर तत्काल किसी को विशेष संदेह नहीं हुआ। शनिवार सुबह कुछ ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने तिल के खेत में रामलखन को जमीन पर पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर उनके मृत होने की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान और परिजनों को दी। कुछ ही देर में घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान की सूचना पर म्योरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया। मृतक के बड़े पुत्र धनेशर की तहरीर पर पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना को लेकर ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं, हालांकि पुलिस ने अभी किसी तरह की अनहोनी की पुष्टि नहीं की है। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया वृद्ध की मौत गिरकर चोट लगने के कारण होना प्रतीत हो रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वृद्ध का शव घर से कुछ दूरी पर खेत में मिलने से गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.