ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news dead body of an unknown person found near the railway track only underwear on the body in the name of clothes

Sonbhadra News: रेलवे पटरी के समीप मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, वस्त्र के नाम पर शरीर पर सिर्फ अंडर बियर.

ओबरा थाना क्षेत्र के भलुआ टोला स्थित बिल्ली क्रॉसिंग के समीप रेलवे पोल संख्या 134/48 के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। सुबह- सुबह घटना से स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है।

sonbhadra

9:59 AM, Nov 1, 2025

Share:

Sonbhadra News: रेलवे पटरी के समीप मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, वस्त्र के नाम पर शरीर पर सिर्फ अंडर बियर.
logo

शव मिलने की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोग।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

ओबरा थाना क्षेत्र के भलुआ टोला स्थित बिल्ली क्रॉसिंग के समीप उस समय लोगों के बीच हड़कंप की स्थित देखने को मिली, जब रेलवे पोल संख्या 134/48 के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। सुबह- सुबह घटना से स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मिले शव के शरीर पर वस्त्र के नाम पर सिर्फ अंडरवियर ही था। शव को बारीकी से देखा गया तो शरीर पर कान, मुंह समेत कई जगह खून के निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आया होगा। सूचना मिलने पर ओबरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

Img

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और स्थानीय लोगों से शव की पहचान कराने में जुटी रही लेकिन स्थानीय लोगों ने आसपास के व्यक्ति का होने से इंकार किया, मामले की जांच जारी है। प्रकरण के सम्बन्ध में पुलिस का कहना है कि अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। घटना को लेकर मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.