मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news dead body of married woman found in well panic

Sonbhadra News: कुएं में मिला विवाहिता का शव, हड़कंप.

बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुली में गुरुवार को गांव के पास स्थित कुएं में एक विवाहिता का शव उतराया हुआ। शव मिलने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

sonbhadra

6:37 AM, Jan 23, 2026

Share:

Sonbhadra News: कुएं में मिला विवाहिता का शव, हड़कंप.
logo

शव को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुली में गुरुवार को गांव के पास स्थित कुएं में एक विवाहिता का शव उतराया हुआ। शव मिलने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भिजवा दिया। मृतका की पहचान उमा देवी (22) पत्नी उपेंद्र कुमार के रूप में की गई। बताया गया कि मृतका बीते कई दिनों से लापता थी, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट एक दिन पहले दर्ज कराई गई थी। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेजा गया। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। मृतिका के पिता ने मामले को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.