मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news dead body of newly married woman found hanging under suspicious circumstances in hindalco residential complex created chaos

Sonbhadra News: हिंडालको आवासीय परिसर में नवविवाहिता का संदिग्ध परिस्थिति में फांसी से लटकता मिला शव, मचा कोहराम.

पिपरी थाना क्षेत्र के हिंडालको आवासीय परिसर में 20 वर्षीय नवविवाहिता स्वाति का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला, सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका का विवाह करीब एक माह पहले हुआ था और वह इन दिनों मायके आई हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

sonbhadra

9:58 PM, Jul 24, 2026

Share:

Sonbhadra News: हिंडालको आवासीय परिसर में नवविवाहिता का संदिग्ध परिस्थिति में फांसी से लटकता मिला शव, मचा कोहराम.
logo

संदिग्ध परिस्थिति में नवविवाहिता की मौत की सूचना पर मौके पर जुटी पुलिस और स्थानीय लोगों की भीड़।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

पिपरी थाना क्षेत्र की स्थानीय पुलिस चौकी अंतर्गत हिंडालको आवासीय परिसर में शुक्रवार को एक 20 वर्षीय नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पिपरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी। पिपरी थाना प्रभारी राजेश चौबे ने बताया कि मृतका की पहचान स्वाति (20) पुत्री उदय भुईया के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फोरेंसिक जांच पूरी होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। परिजनों के अनुसार स्वाति का विवाह करीब एक माह पूर्व 23 जून को पलामू जनपद में हुआ था। उसका पति महाराष्ट्र में रहकर नौकरी करता है। कुछ दिन पहले ही वह अपने ससुराल से मायके आई थी। गुरुवार को वह अपने माता-पिता के साथ मतदाता पुनरीक्षण कार्य के सिलसिले में पलामू स्थित पैतृक गांव गई थी और शाम को वापस घर लौट आई थी। उस समय तक सब कुछ सामान्य था। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे स्वाति की मां रीना देवी किसी काम से बाहर चली गईं, जबकि दोपहर करीब 2:30 बजे उसके पिता बी-शिफ्ट की ड्यूटी पर चले गए। शाम लगभग 6 बजे जब रीना देवी घर लौटीं तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो स्वाति कमरे के अंदर रस्सी के सहारे फंदे से लटकी हुई थी। यह दृश्य देखकर वह चीख पड़ीं, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पिपरी थाना प्रभारी राजेश चौबे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम से साक्ष्य एकत्र कराए। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.