Sonbhadra News: सोन नदी किनारे अज्ञात महिला का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस.
चोपन थाना क्षेत्र के रेडियां स्थित सोन नदी किनारे बॉर्डर खदान के पास एक अज्ञात महिला का सड़ी-गली अवस्था में शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से शव को दलदली मिट्टी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया। ग्रामीणों का अनुमान है कि शव नदी के तेज बहाव के साथ बहकर यहां पहुंचा होगा। पुलिस मृतका की पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी है।
sonbhadra
9:16 PM, Jul 24, 2026
Share:


सोन नदी किनारे दलदली मिट्टी में फंसे अज्ञात महिला के शव को जेसीबी की मदद से बाहर निकालती चोपन पुलिस।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
चोपन थाना क्षेत्र के रेडियां इलाके में सोन नदी के पास एक खदान के समीप से अज्ञात महिला का क्षतिग्रस्त शव मिला है। चोपन पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से शव को दलदली बालू की मिट्टी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया। स्थानीय निवासी संतोष कुमार कनौजिया ने बताया कि कुछ चरवाहे और बच्चे नदी में गए थे, तभी उन्हें यह शव दिखा।
विज्ञापन
उन्होंने तुरंत गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मशीन की सहायता से दलदली बालू की मिट्टी से बाहर निकाला। गांव वालों ने आशंका जताई है कि बारिश के मौसम में नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण शव किसी दूसरी जगह से बहकर रेडियां क्षेत्र में आया होगा और पानी के साथ किनारे लग गया। संतोष कनौजिया के अनुसार, शव सड़ी-गली अवस्था में था। यह एक महिला का शव है। पुलिस ने बताया कि मौत की वास्तविक स्थिति का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
