मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news dead body of unknown youth found in rihand reservoir body kept in mortuary waiting for loved ones

Sonbhadra News: रिहंद जलाशय में मिली अज्ञात युवक की लाश, अपनों के इंतजार में मोर्चरी में रखा शव.

बीजपुर थाना क्षेत्र के सिरसोती गांव के सामने रिहंद जलाशय में बुधवार को अज्ञात युवक का शव उतराया मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जलाशय में भारी बारिश के चलते किनारे जमा लकड़ियों को छानने पहुंचे ग्रामीणों की नजर औंधे मुंह पड़े शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना गांव में दी, जिसके बाद चौकीदार ने बीजपुर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जलाशय से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया।

sonbhadra

4:01 PM, Aug 19, 2026

Share:

Sonbhadra News: रिहंद जलाशय में मिली अज्ञात युवक की लाश, अपनों के इंतजार में मोर्चरी में रखा शव.
logo

रिहंद जलाशय में अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण, शव की पहचान के प्रयास जारी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज, गुप्ता, बीजपुर।

बीजपुर थाना क्षेत्र के सिरसोती गांव के सामने रिहंद जलाशय में बुधवार को अज्ञात युवक का शव उतराया मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बीजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की कार्रवाई शुरू की। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश के कारण रिहंद जलाशय उफान पर है। जलाशय के किनारे बारिश के पानी के साथ बड़ी संख्या में लकड़ियां जमा हो गई हैं। बुधवार को कुछ ग्रामीण जलाशय के किनारे लकड़ियां छानने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में औंधे मुंह उतराए शव पर पड़ी। शव देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी गांव में दी। इसके बाद थाने के चौकीदार के माध्यम से बीजपुर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को जलाशय से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में युवक के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। घटना को लेकर पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.