मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news dead body of youth found hanging from a tree police engaged in investigation

Sonbhadra News: युवक का शव पेड़ से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस।

बीजपुर थाना क्षेत्र के चेतवा जंगल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 21 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। मृतक की पहचान प्रवेश कुमार निवासी नेमना के रूप में हुई है। युवक शुक्रवार दोपहर घर से निकला था और वापस नहीं लौटा था। शनिवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।

sonbhadra

11:00 AM, Jun 6, 2026

Share:

Sonbhadra News: युवक का शव पेड़ से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस।
logo

बीजपुर थाना क्षेत्र के चेतवा जंगल का मामला।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

सोनभद्र।

बीजपुर थाना क्षेत्र के चेतवा जंगल में शनिवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रवेश कुमार (21) पुत्र गुलाब चंद, निवासी नेमना के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, प्रवेश कुमार शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे फॉर्म भरने की बात कहकर घर से निकला था। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह ड्यूटी पर जा रहे एक राहगीर ने सूचना दी कि चेतवा जंगल में चिलबिल के पेड़ से एक युवक का शव रस्सी के सहारे लटका हुआ है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान प्रवेश कुमार के रूप में की।

विज्ञापन

Img

बताया गया कि वह जरहां स्थित महाविद्यालय में बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। सूचना पर बीजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया। बीजपुर के उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.