ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news deadly attack on the chairman of durga puja committee filed a case against the nominated and unknown

Sonbhadra News: दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज.

विंढमगंज थाना क्षेत्र के मुडिसेमर गांव में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश उर्फ जयमौर्या पर पुरानी रंजिश को लेकर हमला किया गया। यह घटना शनिवार शाम सलैयाडिह ग्राम पंचायत के कोन मोड़ चौराहे पर हुई। पुलिस ने इस मामले में नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

sonbhadra

5:50 PM, Oct 5, 2025

Share:

Sonbhadra News: दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष  पर जानलेवा हमला, नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज.
logo

पीड़ित जयप्रकाश के पूरे शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

विंढमगंज थाना क्षेत्र के मुडिसेमर गांव में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश उर्फ जयमौर्या पर पुरानी रंजिश को लेकर हमला किया गया। यह घटना शनिवार शाम सलैयाडिह ग्राम पंचायत के कोन मोड़ चौराहे पर हुई। पुलिस ने इस मामले में नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित जयप्रकाश मौर्या ने बताया कि 4 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे सलैयाडिह-कोन मोड़ पर एक फास्ट फूड की दुकान पर आरोपी रहीस, रसीद (पुत्र सुलेमान) और अरमान (पुत्र सादिक), निवासी सलैयाडिह, अपने 4-5 अज्ञात साथियों के साथ पहुंचे। उन्होंने लाठी, डंडे, कलछुल और धारदार वस्तु से जयप्रकाश पर हमला कर दिया। शोर सुनकर नितेश पासवान, मुकेश कुमार मौर्य और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर अध्यक्ष की जान बचाई। हमले में जयप्रकाश के पूरे शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। प्रार्थना पत्र के अनुसार, यह विवाद 1 अक्टूबर को मुडिसेमर ग्राम पंचायत के शिव मंदिर में दुर्गा पूजा कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ था। उस समय रहीस, रसीद और अरमान ने मंदिर परिसर से सटी सततवाहीन नदी के तट पर कमेटी के लोगों से विवाद किया था।

विज्ञापन

Img

समिति अध्यक्ष जयप्रकाश मौर्या ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया था। आरोप है कि जाते समय तीनों ने अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद पुरानी रंजिश बढ़ गई। हमलावरों ने जाते समय जयप्रकाश और अन्य समिति सदस्यों को गाली-गलौज की, जान से मारने और उठवा लेने की धमकी दी। उन्होंने धर्म के खिलाफ अपशब्द भी कहे, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित का मेडिकल कराया गया। भारतीय दंड संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं (जैसे 110, 115(2), 191(2), 191(3), 299, 351(3), 352, 333, एससी/एसटी 3(1), 3(2)) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि जांच तेजी से चल रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के पूर्व विधायक प्रत्याशी श्रवण गोंड, मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी, संजू तिवारी, मनोज पटेल, विजय पासवान, मनोज पासवान, सरयु यादव, अभिषेक प्रताप सिंह उर्फ किशु सिंह, मनीष मद्धेशिया, सुभाष, रंजन, सुखदेव, सहित दर्जनों लोग थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.