मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news deadly attack with an axe accused raghunath arrested

Sonbhadra News: कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, आरोपी रघुनाथ गिरफ्तार.

अनपरा थाना क्षेत्र के कुलडोमरी टोला लोझरा में पारिवारिक विवाद के दौरान भाई पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रघुनाथ ने 13 अगस्त को विवाद के दौरान अपने भाई मानसिंह के गर्दन और पीठ पर कुल्हाड़ी से हमला किया था। गंभीर रूप से घायल मानसिंह को जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर किया गया था।

sonbhadra

7:55 PM, Aug 14, 2026

Share:

Sonbhadra News: कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, आरोपी रघुनाथ गिरफ्तार.
logo

अनपरा पुलिस की कार्रवाई, कुल्हाड़ी से जानलेवा हमले के आरोपी रघुनाथ को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

अनपरा थाना क्षेत्र के कुलडोमरी गांव के टोला लोझरा में पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक पर उसके ही भाई ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक के गर्दन और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने मामले में आरोपी भाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त को ग्राम कुलडोमरी टोला लोझरा में रघुनाथ पुत्र स्व. महादेव का अपने भाई मानसिंह के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच गाली-गलौज और मारपीट होने लगी। इसी दौरान रघुनाथ ने पास में रखी कुल्हाड़ी उठाकर मानसिंह की गर्दन और पीठ पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमले में मानसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में घायल पक्ष की तहरीर के आधार पर थाना अनपरा में मुकदमा अपराध संख्या 176/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 352, 351(3), 109(1) और 118(1) के तहत अभियोग पंजीकृत किया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के निर्देशन में अनपरा पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने 14 अगस्त को आरोपी रघुनाथ, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी ग्राम कुलडोमरी टोला लोझरा, थाना अनपरा, को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अशोक सिंह, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार यादव और रिजर्व कांस्टेबल प्रवीण कुमार यादव शामिल रहे। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.