Sonbhadra News: ट्रेन की चपेट में आने से मौत, परिवार में मचा कोहराम.
चोपन थाना क्षेत्र में बीती रात करीब 2 बजे ट्रेन की चपेट में आने से 42 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान पनारी ग्राम पंचायत के बगबैसा टोला निवासी दूधनाथ यादव पुत्र स्वर्गीय रामदास यादव के रूप में हुई है। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
sonbhadra
10:53 AM, Jun 2, 2026
Share:


ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाले दूधनाथ यादव, मौके पर जांच करती पुलिस और जुटे ग्रामीण।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
विज्ञापन
चोपन थाना क्षेत्र में बीती रात ट्रेन की चपेट में आने से एक 42 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पनारी ग्राम पंचायत के बगबैसा टोला निवासी दूधनाथ यादव (42) पुत्र स्वर्गीय रामदास यादव बीती रात किसी कारणवश रेलवे ट्रैक के पास पहुंचे थे। इसी दौरान लगभग दो बजे वह ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर चोपन थाना के एसआई विनोद यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दूधनाथ यादव अपने पीछे तीन पुत्र और तीन पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी शोक का माहौल है और लोग परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार दूधनाथ रात में शौच के लिए निकले थे।



