ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news death of a contract employee of the electricity department who was suffering from illness the shadow of the father is lifted from the head of three small children

Sonbhadra News: बीमारी से जूझ रहे बिजली विभाग के संविदा कर्मी की मौत, तीन छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया.

जुगैल थाना क्षेत्र के खरहरा गांव के टोला झरिया में 25 वर्षीय संविदा कर्मी राहुल कुमार की मौत हो गई। राहुल बिजली विभाग के चतरवार उपकेंद्र में कार्यरत थे और परिजनों के अनुसार लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के कारणों की जांच जारी है।

sonbhadra

2:34 PM, Oct 14, 2026

Share:

Sonbhadra News: बीमारी से जूझ रहे बिजली विभाग के संविदा कर्मी की मौत, तीन छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया.
logo

जुगैल के खरहरा गांव में संविदा कर्मी राहुल कुमार की मौत के बाद शोकाकुल परिजन और घटनास्थल पर रखा शव।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरहरा के टोला झरिया में बुधवार को 25 वर्षीय राहुल कुमार की मौत से परिवार में मातम छा गया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले गए, जहां से मामले की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस ने सूचना के आधार पर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। जुगैल थानाध्यक्ष शिव प्रताप वर्मा के अनुसार, 14 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 11:15 बजे व्हाट्सएप मेमो के जरिए सूचना मिली कि ग्राम खरहरा के टोला झरिया निवासी रमेश के पुत्र राहुल कुमार ने जामुन के पेड़ पर फांसी लगा ली थी। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले गए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस पंचायतनामा की कार्रवाई के लिए रवाना हुई। परिजनों के अनुसार, राहुल पिछले काफी समय से बीमारी से परेशान थे और उनका इलाज चल रहा था। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। रिश्तेदार रामलोचन निराला ने बताया कि मृतक उनके रिश्ते में नाती लगते थे और उनकी बहन के बेटे थे। उन्होंने बताया कि राहुल लंबे समय से बीमारी और पारिवारिक परेशानियों से जूझ रहे थे।जानकारी के मुताबिक, राहुल बिजली विभाग के चतरवार उपकेंद्र में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत थे। बीमारी के कारण वह पिछले कुछ समय से नियमित रूप से ड्यूटी नहीं कर पा रहे थे। बताया गया कि दो अगस्त के बाद उन्होंने कभी-कभार ही काम किया। हालांकि, उनकी मौत के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। राहुल के परिवार में तीन छोटे बच्चे हैं, जिनमें छह और चार वर्ष की दो बेटियां तथा करीब डेढ़ वर्ष का एक बेटा है। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बिजली विभाग से जुड़े संगठन के सदस्य भी अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.