Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थितियों में आदिवासी बैगा की मौत, गांव में मचा हड़कंप.
सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नेवारी (टोला भरगोन) में एक आदिवासी व्यक्ति खरपतू बैगा (40 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
sonbhadra
6:26 PM, Mar 5, 2026
Share:


खरपतू बैगा की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नेवारी (टोला भरगोन) में एक आदिवासी व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान खरपतू बैगा (40 वर्ष) पुत्र गुलाब बैगा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मृतक के भाई प्रहलाद बैगा ने बताया कि होली के दिन गांव में खुशी का माहौल था। सभी ने मिलकर होली का त्योहार मनाया, भोजन किया और फगुआ गीत गाए। इसके बाद रात में सभी लोग सोने चले गए। सुबह करीब 10 बजे तक जब खरपतू बैगा घर से बाहर नहीं निकले तो परिजनों ने जाकर देखा, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और किसी पर किसी प्रकार का संदेह भी नहीं है। हालांकि उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतक अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनमें बड़े बेटे की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरा बेटा लगभग 15 वर्ष और बेटी 10 वर्ष की है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी बासमती देवी ने सूचना दी कि 4 मार्च 2026 की रात करीब 9 बजे उनके पति होली खेलकर घर लौटे और सो गए। सुबह करीब 10 बजे जब उन्हें जगाने का प्रयास किया गया तो वह नहीं उठे। काफी कोशिश के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिसके बाद लोगों को आशंका हुई कि उनकी मौत हो चुकी है। इसके बाद आसपास के लोगों को सूचना दी गई और शव को घर के बाहर रखा गया। सूचना मिलने पर पीआरबी 112 और जुगैल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। घटनास्थल पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निर्भय कश्यप, राजेश पाठक, डॉ. भगवान दास, भोला शुक्ला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौजूद रहे। पुलिस के अनुसार फिलहाल क्षेत्र में कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
