मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news death of tribal youth under suspicious circumstances allegation body was thrown after being hit on the head

Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थितियों में आदिवासी युवक की मौत, आरोप: सिर पर वार कर फेंका गया शव.

जुगैल थाना क्षेत्र में एक आदिवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्राम कुडारी के खजुरहिया टोला में सोमवार देर रात करीब 12 बजे 26 वर्षीय बल्लू कोल पुत्र पिआरे कोल का शव सड़क किनारे पटरी के पास झोपड़ी के बगल में मिला। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को वहां फेंक दिया गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी।

sonbhadra

10:21 AM, Apr 29, 2026

Share:

Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थितियों में आदिवासी युवक की मौत, आरोप: सिर पर वार कर फेंका गया शव.
logo

झोपड़ी के पास मिला खून, आसपास के लोग मौके से फरार, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

जुगैल थाना क्षेत्र में एक आदिवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्राम कुडारी के खजुरहिया टोला में सोमवार देर रात करीब 12 बजे 26 वर्षीय बल्लू कोल पुत्र पिआरे कोल का शव सड़क किनारे पटरी के पास झोपड़ी के बगल में मिला। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को वहां फेंक दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी 112, जुगैल थाना प्रभारी शिव प्रताप वर्मा और ओबरा क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया है। मौके पर जांच के दौरान झोपड़ी के पास खून के निशान मिले हैं, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या वहीं की गई और बाद में शव को किनारे फेंका गया। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि उस पर कुल्हाड़ी या किसी धारदार हथियार से हमला किया गया। पुलिस के अनुसार, झोपड़ी में रहने वाले लोग भी उसी बिरादरी के बताए जा रहे हैं, लेकिन घटना के बाद वे मौके से फरार हो गए हैं, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों से पूछताछ में किसी प्रकार की आपसी रंजिश की बात सामने नहीं आई है, फिर भी पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.