मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news death of two youths under suspicious circumstances tension in gordiha village police engaged in investigation

Sonbhadra News: संदिग्ध हालात में दो युवकों की मौत, गोरडीहा गांव में तनाव, जांच में जुटी पुलिस.

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के गोरडीहा गांव में मंगलवार रात दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए हैं और एक-दूसरे पर सीधे हत्या का आरोप लगा रहे हैं। गांव में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

sonbhadra

6:02 PM, Mar 31, 2026

Share:

Sonbhadra News: संदिग्ध हालात में दो युवकों की मौत, गोरडीहा गांव में तनाव, जांच में जुटी पुलिस.
logo

दोनों पक्ष एक-दूसरे पर सीधे हत्या का लगा रहे आरोप।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के गोरडीहा गांव में मंगलवार रात दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए हैं और एक-दूसरे पर सीधे हत्या का आरोप लगा रहे हैं। गांव में तनावपूर्ण माहौल है, जबकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतकों की पहचान सौरव शर्मा और देवदत्त के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर एक दिन पहले दोनों पक्ष कोतवाली और पुलिस लाइन भी पहुंचे थे। मंगलवार को भी दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन देर रात दोनों की मौत हो जाने से मामला और अधिक रहस्यमय हो गया है। मृतक सौरभ शर्मा के परिजन का आरोप है कि यह महज सड़क हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। मृतक की बहन ने बताया कि उसका भाई घर पर था, लेकिन शाम को सूचना मिली कि उसकी हत्या कर दी गई है। गांव के कुछ लोगों ने बताया कि युवक को दौड़ाकर मारा गया। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले की शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई। वहीं देवदत्त के परिजनों का कहना है कि उन्होंने पहले ही कोतवाली और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई थी। आरोप है कि घटना वाले दिन वाहन से पीछा कर कई बार ओवरटेक किया गया और घर के पास ऑटो से उतरते ही बेटे को बाइक से टक्कर मार दी गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

Img

इधर क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के अनुसार 30 मार्च की रात सूचना मिली थी कि सौरव शर्मा और देवदत्त के बीच विवाद के दौरान तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज लोढ़ी भेजा गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.