ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news death of woman in suspicious circumstances maika side accused of murder

Sonbhadra News: महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप.

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गईं। मायका पक्ष ने आरोप लगाया है कि बाहर से रविवार को पति घर आया और उसके बाद ही घटना घटी। मायका पक्ष ने बताया मेरी लड़की को शुरू से ही दामाद के द्वारा प्रताड़ित किया जाता रहा है।

sonbhadra

9:30 PM, Aug 19, 2025

Share:

Sonbhadra News: महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप.
logo

महिला की मौत से मचा कोहराम।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के खैरटिया मधुबन गांव की एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आने से हड़कंप मचा हुआ हैं। खैरटिया गांव की रहने वाली महिला को उसका पति मंगलवार को सीएचसी दुद्धी लेकर आया। हालांकि डियूटी में तैनात चिकित्सक डॉ सुनील ने महिला को देखते ही मृत घोषित कर दिया। 35 वर्षीय हीरावती देवी पत्नी देव प्रसाद दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के खैरटिया की निवासी है। महिला 4 बच्चों की मां बताई जा रही है। पति बाहर काम करता था और वह रविवार को ही घर आया था लेकिन मोबाइल को लेकर उपजे कहां सुनी के बाद विवाद भी हुआ था। उसी दौरान हादसे की बात का पति पर आरोप लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

Img

सूचना पाकर मौके पर पहुचे मायके वालों का कहना था कि मेरी लड़की को शुरू से ही दामाद के द्वारा प्रताड़ित किया जाता रहा हैं इसको लेकर मार्च में पंचायत भी हुई थी। मायके पक्ष वालों ने आशंका जताया कि रविवार को बाहर से आने के बाद पति अपनी पत्नी को मारकर फेंक दिया होगा, बाद में दो दिन बाद अपनी लाज बचाने के लिए अस्पताल लेकर आया हैं। उधर कोतवाली पुलिस के उपनिरीक्षक राजेश पाण्डेय ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घटना की छानबीन में जुट गई हैं। आरोप निराधार है कि वास्तविक ये तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.