Sonbhadra News: नाउ टोला में बारिश से घरों में घुसा मलबा, गुस्साए ग्रामीणों ने एनसीएल खड़िया जीएम ऑफिस का गेट बंद कर किया प्रदर्शन.
शक्तिनगर थाना क्षेत्र के खड़िया ग्राम पंचायत अंतर्गत नाउ टोला बस्ती में शुक्रवार शाम हुई तेज बारिश ने एक बार फिर तबाही मचा दी। नाराज ग्रामीणों ने एनसीएल खड़िया परियोजना के जीएम ऑफिस का गेट बंद कर विरोध प्रदर्शन किया।
sonbhadra
7:03 PM, Oct 4, 2025
Share:


ग्रामीणों ने समस्याओ पर चुपी साधे रहने पर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर सवाल उठाए हैं।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
शक्तिनगर थाना क्षेत्र की खड़िया ग्राम पंचायत के नाउ टोला बस्ती में शुक्रवार शाम हुई तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। बारिश का पानी और ओवरबर्डन (ओबी) का मलबा घरों में घुस गया, जिससे कई घरों में कीचड़ भर गया और सामान बह गए। इस दौरान तीन घर भी क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने एनसीएल खड़िया परियोजना के जीएम ऑफिस का गेट बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि एनसीएल की लापरवाही के कारण हर बारिश में उनकी बस्ती में ऐसी स्थिति बनती है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले चार वर्षों से हर बारिश के मौसम में यही स्थिति उत्पन्न होती है। उनका कहना है कि एनसीएल प्रबंधन और प्रशासन की ओर से न तो कोई स्थायी समाधान निकाला गया है और न ही समय पर राहत कार्य किए जाते हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने अधिकारियों पर केवल फोटो खिंचवाकर चले जाने का आरोप लगाया। नाउ टोला बस्ती के लोग लगातार अपनी सुरक्षा और पुनर्वास की मांग कर रहे हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे एनसीएल खड़िया परियोजना के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। खबर लिखे जाने तक ग्रामीण विरोध प्रदर्शन पर बैठे रहे। एनसीएल खड़िया प्रबंधन की ओर से कोई वार्ता की पहल नहीं दिखी और न ही कोई पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद थे। ग्रामीणों का कहना है कि यदि आने वाले समय में ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो ग्रामीणों और एनसीएल प्रबंधन के बीच टकराव की संभावना बढ़ सकती है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।



